🔥 TRENDING કચ્છ જિલ્લાના ભચાઉ તાલુકાના કબરાઉ ગામે... BBMP launches advanced waste‑to‑energy... Education Department launches 'Jal Mit... డాక్టర్ పీఎన్ఎస్ కిరణ్ ఛారిటబుల్ ఫౌండే... తణుకు 21, 22, 23 వార్డులలో కొత్త ప్రాం... తణుకు 21, 22, 23 వార్డులలో కొత్త ప్రాం...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कालीसिल बांध की नहरों में जमा कचरे से किसान चिंतित; दीपावली से पहले पानी छोड़ने की मांग

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 24 Oct 2026, 07:54 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

किसानों ने कालीसिल बांध से निकलने वाली नहरों की सफाई और दीपावली से पहले पानी छोड़ने की मांग करते हुए उपखंड अधिकारी सपोटरा को ज्ञापन सौंपा।

कालीसिल बांध से निकलने वाली नहरों की लंबे समय से सफाई न होने के कारण सुपोटरा (करौली) के किसान सिंचाई संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। नहरों में जमा मिट्टी, कचरा और घास-फूस के कारण पानी का प्रवाह बाधित होने की आशंका है।

इस समस्या को लेकर किसानों ने समस्त किसान नहर क्षेत्र के उपखंड अधिकारी सपोटरा को ज्ञापन सौंपकर अपनी शिकायतें अवगत कराई। ज्ञापन में बताया गया कि मानसून के दौरान बांध के ओवरफ्लो होने से मिझौरा, बाजना और मांगरोठ सहित आसपास के गांवों की जमीन जलभराव से प्रभावित होती है। नदियों और नालों में बहकर जाने वाले पानी का उपयोग नहरों के माध्यम से खेतों तक पहुँचाकर सिंचाई के लिए किया जा सकता है।

किसानों ने प्रशासन और सिंचाई विभाग से मांग की कि कालीसिल बांध से निकलने वाली सभी संबंधित नहरों की शीघ्र सफाई और आवश्यक मरम्मत करवाई जाए। साथ ही दीपावली से पहले नहरों में पानी छोड़ने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को समय पर सिंचाई के लिए पानी मिल सके और पानी व्यर्थ बहने से बचाया जा सके।

ज्ञापन के समय लोकेश रानीपुरा, नरेंद्र मीणा, संतोष कुमार मीणा, शेष राम मीणा, गुलबीर मीणा, सुरेश कुमार मंगल आदि उपस्थित रहे। किसानों ने प्रशासन से इस समस्या पर शीघ्र संज्ञान लेकर संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश देने और किसानों को राहत प्रदान करने की मांग की।
📲Get App