🔥 TRENDING Oil Tanker Attacked in Strait of Hormu... Five dead, dozens injured in Siwan bla... CCTV Shows Masked Men Torching Motorcy... Ramayana Epic to Clash with Diwali 202... Ramayana Film Set for Diwali Showdown... City Residents Enjoy Coffee, Crafts, a...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कैलारस–बीरपुर रेल सेवा का विस्तार क्षेत्रीय विकास को देगा नई रफ्तार
Travel

कैलारस–बीरपुर रेल सेवा का विस्तार क्षेत्रीय विकास को देगा नई रफ्तार

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 18 Aug 2026, 10:37 PM 👁 88
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और आमजन को होगा लाभ, कूनो पर्यटन को भी मिलेगी नई उड़ान

मुरैना। कैलारस–बीरपुर रेल सेवा के विस्तार से सबलगढ़, बीरपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में विकास की संभावनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है। रेल कनेक्टिविटी बेहतर होने से विद्यार्थियों, युवाओं, किसानों, व्यापारियों और आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी। रेल सेवा के विस्तार से क्षेत्र के लोगों को प्रमुख शहरों एवं अन्य स्थानों तक पहुंचने के लिए बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इससे शिक्षा, रोजगार, व्यापार और कृषि गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। वहीं, कूनो राष्ट्रीय उद्यान जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक बेहतर रेल कनेक्टिविटी होने से पर्यटकों की आवाजाही सुगम होगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय दुकानदारों, होटल-व्यवसायियों और अन्य रोजगार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि कैलारस–बीरपुर रेल सेवा का विस्तार क्षेत्रीय विकास, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
📲Get App