🔥 ट्रेंडिंग ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਕੇਂਦਰੀ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ... ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੀ ਕੇਂਦਰੀ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ ਗੜ੍ਹਸ਼... छठ पर्व खत्म होते शुरू हुआ पलायन भागलप... माधौगढ़ विधानसभा की संगठनात्मक बैठक सम... बीदर के MDRS छात्रों ने कुप्पम में रीज... वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला करने व...
18 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

कालपी में भाजपा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न, विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर हुआ मंथन

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 18 नव. 2026, 07:06 PM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने की बनी रणनीति

कालपी (जालौन)। कालपी स्थित श्याम पैलेस में आज भारतीय जनता पार्टी की कालपी विधानसभा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संगठनात्मक समन्वय को लेकर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर मुख्य विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, जिला प्रभारी भुवन प्रकाश गुप्ता, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय त्रिपाठी, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन एवं अरुण महरोत्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आपसी समन्वय के साथ पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
📲Get App