स्थानीय
कलेक्ट्रेट सभागार में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
गड्ढामुक्ति अभियान की प्रगति की समीक्षा, मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य पर जोर
उरई, जिला जालौन। जिलाधिकारी समीर ने कलेक्ट्रेट सभागार में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंताओं के साथ बैठक कर जनपद में बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों तथा संचालित गड्ढामुक्ति अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने गड्ढामुक्ति अभियान के तहत चिन्हित मार्गों पर अब तक की गई मरम्मत कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षतिग्रस्त एवं गड्ढायुक्त सड़कों की मरम्मत का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूरा कराया जाए।
जिलाधिकारी ने सड़क मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, ताकि आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता मौजूद रहे।