🔥 ट्रेंडिंग ग्वालियर में हार्वेस्टर पर स्ट्रॉ मैने... ग्वालियर में बिना लाइसेंस अवैध पटाखों... दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए कोसी क... વાપીમાં સોશિયલ મીડિયા વાયરલ ચક્કરમાં ટ... સંતરામપુર ઘાંચી સમાજે ગુમાવ્યું માનવતા... गुना: कार्बाइड गन के विरुद्ध प्रशासन न...
25 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

कलेक्टर ने नवीन कृषि उपज मंडी में व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 25 अक्टू. 2026, 10:16 AM 👁 13
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आज नवीन कृषि उपज मंडी का निरीक्षण कर किसानों के लिए व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आज नवीन कृषि उपज मंडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी सचिव को निर्देश दिए कि मंडी में उपज विक्रय के लिए आने वाले किसानों की ट्रालियों को व्यवस्थित रूप से निर्धारित क्रम में खड़ा कराया जाए, जिससे मंडी परिसर में सुचारू व्यवस्था बनी रहे।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि फसल विक्रय के लिए मंडी आने वाले किसानों को विधिवत टोकन प्रदान किए जाएं, ताकि उपज विक्रय की प्रक्रिया व्यवस्थित एवं सुगम तरीके से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उन्हें अपनी उपज के विक्रय के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

कलेक्टर ने मंडी सचिव को निर्देशित किया कि मंडी में व्यवस्थाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें तथा किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखें।
📲Get App