🔥 ट्रेंडिंग चंद्रपुर में महाराष्ट्र FDA ने 3.89 कर... राणा शिपिंग के मालिक राणा सूर्यवंशी पर... Batukamma Celebrations Held Grandly in... વડિયાના દેવગામેથી પાંચ પત્તાપ્રેમીને પ... फ़िल्म 'ज़ुलमी' से नया गाना 'पहला प्या... बीड पुलिस ने गेरौई में जुआ रैकेट को ध्...
19 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

कलेक्टर ने बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 18 अक्टू. 2026, 11:26 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने बल्देवगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और स्वच्छता व्यवस्था का मूल्यांकन किया।

कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्देवगढ़ का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

उन्होंने ओपीडी, आईपीडी, प्रसूति कक्ष, सामान्य वार्डों एवं अस्पताल परिसर में साफ-सफाई के उच्च मानकों की सराहना की।

कलेक्टर ने प्रसव पूर्व एवं प्रसवोत्तर वार्ड में भर्ती महिलाओं से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा पोषण आहार की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने मौके पर ही बच्चों का वजन कराया तथा उनके वजन वृद्धि रिकॉर्ड की जांच की।

अस्पताल के स्वीकृत नवीन भवन के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने के उद्देश्य से कलेक्टर ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम बल्देवगढ़ श्री निशांत भूरिया को शासकीय भूमि की पैमाइश एवं सीमांकन स्पष्ट कराने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य बिना विलंब प्रारंभ हो सके।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री निशांत भूरिया, बीएमओ डॉ. अंकित त्रिपाठी, डॉ. रामायणी सिंह परिहार सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
📲Get App