🔥 TRENDING અમરેલીના ચક્કરગઢ રોડ પર સિંહ પરિવારની... Supreme Court lists Surender Kumar's p... Chhattisgarh launches ‘Next‑Gen’ drive... Chhattisgarh Man Charged with Faking R... Chhattisgarh’s ‘Ulta Pani’ defies grav... Income Tax Department conducts Aykar C...
18 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कालकाजी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुधांशु मित्तल कों दी जन्मदिन की शुभकामनायें.

✍️ Reporter: Rajeev Kumar Sharma 🗓 18 Sep 2026, 09:14 PM 👁 46
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सुधांशु मित्तल के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का लगा तांता, कालकाजी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया (KKFI) के अध्यक्ष श्री सुधांशु मित्तल के जन्मदिन 18 सितंबर के अवसर पर कालकाजी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और समर्थकों ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। KKFI की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार सुधांशु मित्तल वर्तमान में फेडरेशन के अध्यक्ष हैं।

इस अवसर पर बीजेपी दक्षिण दिल्ली के पूर्व ज़िला अध्यक्ष बलराम बिंदल,समाजसेवा से जुड़े सूर्या गुप्ता, गोविंदपुरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजपाल सिंघल, कालकाजी मंडल के वर्तमान महामंत्री राजेश गोयल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे। सभी ने मित्तल को पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सक्रिय जीवन की कामना की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुधांशु मित्तल का सामाजिक, राजनीतिक और खेल क्षेत्र से जुड़ा लंबे समय का योगदान उल्लेखनीय रहा है। खो-खो फेडरेशन के आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक उनके नेतृत्व में भारतीय खो-खो को देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने की दिशा में लगातार गतिविधियां हो रही हैं।

जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह दिखाई दिया तथा सभी ने मित्तल के स्वस्थ एवं सफल जीवन की मंगलकामना की।
📲Get App