🔥 ट्रेंडिंग एफ.आर.व्ही. ड्यूटी के अनाधिकृत उपयोग क... હિંમતનગર: મણિપુર સાંસદ પર યૌન શોષણના આ... दिल्ली सरकार ने जंतर मंतर से तीन नए स्... हरियाणा NEET राउंड‑3 सीट अलॉटमेंट 2026... हरियाणा में 2026 बैचलर ऑफ साइंस नर्सिं... हरियाणा प्लेस्कूल की ‘गुड टच, बैड टच’...
12 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 75 से ज्यादा मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर से कुचलकर किए नष्ट एंकर इंट्रो:

✍️ रिपोर्टर: Devendra Kumar Poya 🗓 12 अक्टू. 2026, 04:02 PM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई है। ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए चलाए गए अभियान में जब्त किए गए 75 से अधिक अवैध साइलेंसरों को पुलिस ने रोलर चलाकर नष्ट कर दिया।

12 अक्टूबर को कोड़ेजूंगा चौक पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू की मौजूदगी में यातायात पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज आम नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बनती है और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ा सकती है।

कांकेर पुलिस ने वाहन चालकों से मानक अनुरूप साइलेंसर इस्तेमाल करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। वहीं, ऐसे वाहनों की सूचना वीडियो और वाहन नंबर के साथ यातायात पुलिस के मोबाइल नंबर 9479192979 पर देने की अपील की गई है।
📲Get App