Crime
कांकेर में यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 दिन में वसूला 1.58 लाख जुर्माना
*कांकेर* यातायात नियमों के उल्लंघन पर कांकेर यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है।

एसपी निखिल राखेचा के निर्देश पर यातायात प्रभारी दीपक साव के नेतृत्व में पिछले 3 दिनों में 30 से अधिक बसों पर प्रेशर हॉर्न और तेज रफ्तार के मामले में ₹61,800 का चालान किया गया।
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 8 चालकों पर कोर्ट में चालान पेश किया गया, जहां से ₹80,000 का अर्थदंड लगाया गया। वहीं मॉडिफाइड साइलेंसर और रंग-बिरंगी लाइट वाले 20 वाहनों पर ₹16,200 का जुर्माना वसूला गया।
इसके साथ ही सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले 58 दुकानदारों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी गई।