🔥 ट्रेंडिंग हिमाचल हाई कोर्ट ने पशु पालन निदेशक पर... राजस्थान पत्रिका के सेल्स एग्जिक्यूटिव... हिमाचल प्रदेश ने राज्य कर्मचारियों को... जीबीयू छात्रों ने दिल्ली में विनिर्माण... दिल्ली के ग्रेनो में प्रदेश के छोटे बॉ... फरबिसगंज में पहली बार विजयादशमी पर भव्...
23 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

कांकेर में पैसे के विवाद ने लिया हिंसक रूप! युवक को बंधक बनाकर लोहे की पट्टी से पीटने के आरोप में दो गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Devendra Kumar Poya 🗓 23 अक्टू. 2026, 06:51 PM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर में पैसों के विवाद को लेकर युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि मांझापारा स्थित अशोक ग्लासेस दुकान में युवक को दूसरी मंजिल पर ले जाकर बंधक बनाया गया और लोहे की वजनदार पट्टी से मारपीट की गई।

मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनीष सेरवानी और अमन मंडावी उर्फ आमीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लोहे की पट्टी भी जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

कांकेर से देवेंद्र कुमार, नीड न्यूज़ 24 प्रेस।
📲Get App