Crime
कांकेर में नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला, 44 वर्षीय वैद्यराज गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी
कांकेर से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है! इलाज के नाम पर 14 वर्षीय नाबालिग के यौन शोषण का आरोप लगा है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब नाबालिग की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में चिकित्सकीय जांच कराई गई। पुलिस के अनुसार, नाबालिग करीब पांच माह की गर्भवती पाई गई। परिजनों की शिकायत पर थाना ताड़ोकी पुलिस ने 44 वर्षीय वैद्यराज रमेश कुमार पिस्दा को गिरफ्तार कर लिया है।