शिक्षा
कांकेर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों पर सख्त निर्देश; अपराध नियंत्रण पर जोर
कांकेर। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू ने सिटी कोतवाली कांकेर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार और विभिन्न अभिलेखों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान लंबित अपराधों, मर्ग, गुमशुदगी और शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के साथ स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली के निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण के लिए सक्रिय चेकिंग अभियान चलाने, सूचना तंत्र मजबूत करने और कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं, विशेषकर महिला फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने और उनकी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, तलाशी एवं जब्ती की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी और मामलों में समय-सीमा के भीतर न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत करने पर विशेष जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान एसडीओपी हरीश पाटील सहित थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।