🔥 ट्रेंडिंग दिल्ली में जर्जर इमारतों पर कड़ी कार्र... கம்யூனிஸ்ட் கட்சியின் கையெழுத்து இயக்க... उदयपुर में पंचायती राज मतगणना के लिए त... पांच महीने पहले जारी हुआ था नोटिस, फिर... शकरपुर मार्केट अध्यक्ष ने दिल्ली में स... ભરૂચના સ્ટેશન રોડ પર આંબેડકાર શોપિંગ સ...
17 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
यात्रा

कोहरे में भी सतर्कता बरकरार, संरक्षा का संकल्प हर बार!

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 17 नव. 2026, 07:13 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कोहरे में ट्रेन संचालन से लेकर शंटिंग और हॉट एक्सल की पहचान तक दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

पुखरायां। शीतकालीन मौसम में कोहरे के दौरान सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुखरायां रेलवे स्टेशन पर संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में कुल 60 रेलकर्मियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान रेलकर्मियों को सर्दियों में कोहरे के बीच ट्रेनों के सुरक्षित संचालन और संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
सेमिनार में कोहरे के दौरान ट्रेन संचालन, शंटिंग प्रक्रिया, हॉट एक्सल की पहचान सहित विभिन्न संरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। रेलकर्मियों को बताया गया कि शीतकालीन मौसम में दृश्यता कम होने के कारण अतिरिक्त सतर्कता और निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन बेहद जरूरी है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रेलकर्मियों को संरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित एवं निर्बाध रेल परिचालन के लिए उनकी जिम्मेदारियों को और मजबूत बनाना रहा। इस दौरान सभी रेलकर्मियों से संरक्षा नियमों का पूरी गंभीरता से पालन करने और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया।
📲Get App