🔥 ट्रेंडिंग बिहार सरकार के साथ CtrlS ने 150 MW AI‑... धनुष की 'ऑपरेशन मॉल' ने पहले दिन कमाए... વધતી મોંઘવારી પર નિયંત્રણ માટે તાત્કાલ... ਸ਼ਾਹਕੋਟ, ਜਲੰਧਰ: ਦੋ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਚਾਚਾ ਦੀ ਹੱ... एकनाथ शिंदेंची सहकुटुंब विठ्ठलाच्या मं... नवादा–पटना फास्ट मेमू ट्रेन 48 मिनट दे...
21 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने जेडीयू तथा निशांत को लेकर दिया बयान

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 21 नव. 2026, 10:24 AM 👁 22
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रोहतास जिला के डेहरी में सासाराम सांसद मनोज कुमार ने जेडीयू तथा निशांत कुमार को लेकर दिया बड़ा बयान

रोहतास से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां सासाराम के कांग्रेस के सांसद मनोज कुमार ने जेडीयू तथा निशांत कुमार को लेकर बयान दिया है तथा कहा है कि पिछले कुछ दिनों में जो प्रकरण हुआ है, उसमें ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में जदयू पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। क्योंकि जिस तरह से भाजपा के लोग जदयू के नेताओं की अवहेलना कर रहे हैं, ऐसे में यह भी बात सामने आ रही है कि निशांत कुमार को मुख्य उपमुख्यमंत्री बनाया जाए। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री क्यों निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बना दीजिए। क्योंकि इनके रहमो करम पर बिहार में सरकार चल रही है। उन्हीं के नेताओं को धक्का दिया जा रहा है। उन्हें अपमानित किया जा रहा है। आज पीएम के द्वारा एक सेतु का उद्घाटन किया जाना है, उसमें भी नीतीश कुमार की तस्वीर कहीं दिख नहीं रही है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में जदयू पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। बता दे की कांग्रेस सांसद मनोज कुमार डेहरी पहुंचे थे । जहां उन्होंने चेनारी के पूर्व विधायक श्याम बिहारी राय के निधन पर उनके परिजनों से मिलने पहुंचे थे। बता दे कि जदयू के विधायक थे।

बाईट मनोज कुमार (कांग्रेस सांसद) सासाराम।
📲Get App