🔥 TRENDING Friends assault and run over man in Ja... Generic Medicine Centres to Launch at... शोरती बारिश में कीचड़ से बदहाल सड़क, राहगीरो... सांगानेर में डाई और छपाई फैक्ट्रियों प... மதுராந்தகம் இடைத்தேர்தல்: எலப்பாக்கத்த...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कांग्रेस पार्षदों ने उठाई आवाज, 1.65 करोड़ के टेंडरों की प्रक्रिया सार्वजनिक करने की मांग

✍️ Reporter: Anuj jain 🗓 28 Sep 2026, 10:10 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कांग्रेस पार्षदों ने उठाई आवाज, 1.65 करोड़ के टेंडरों की प्रक्रिया सार्वजनिक करने की मांग

मनोहर थाना। जिला। झालावाड़। नगर पालिका द्वारा अगस्त माह में जारी किए गए करीब 1 करोड़ 65 लाख रुपए के टेंडरों की प्रक्रिया को सार्वजनिक करने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कांग्रेस पार्षद भगवानदास (वार्ड 17), संतोष कुमारी (वार्ड 13), ज्योति कुमारी (वार्ड 14) एवं राहुल साहू (वार्ड 10) ने अगस्त माह में जारी टेंडरों की पूरी प्रक्रिया सार्वजनिक करने की मांग की। पार्षदों ने टेंडरों से संबंधित कार्यों का विवरण, स्वीकृति एवं अन्य प्रक्रिया की जानकारी सार्वजनिक करने की बात कही।
कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि नगरपालिका के विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए टेंडर प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक होना आवश्यक है।
📲Get App