कांग्रेस कार्यालय में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती

खैरथल हीरालाल भूरानी
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव सहित उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष बलराम यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न एवं आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी का संपूर्ण जीवन त्याग, तपस्या और संघर्ष के साथ राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान को हमेशा सर्वोपरि रखा। उनके साहसिक निर्णयों और मजबूत नेतृत्व को देश सदैव याद रखेगा। कार्यक्रम में शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भरत सिंह, एडवोकेट राम अवतार चौधरी, कांग्रेस नेता जय हेडाऊ, विक्रम सिंह, पार्षद नारायण छंगानी, डेविड मर्दाना, अरविंद रोहिल्ला, दौलत नगर, मेहरदीन खान, शकील अहमद, पार्षद संदीप कुमार, पार्षद मनोज कुमार, राहुल कुमार, रफीक खान, अभिषेक हेडाऊ, आसमदीन, प्रमोद यादव, कपिल शर्मा, भागचंद गुर्जर, राजकुमार यादव सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।