🔥 TRENDING टुमकुर के राजीव गांधी नगर में घर लेन‑द... Ballabhgarh AQI hits 419, Delhi follow... Delhi University Revokes PhD of Schola... Microsoft Outage Disrupts Delhi Airlin... तालेड़ा के तेजाजी चौक में जलभराव और दू... Haryana CM Saini Calls for Development...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कुडगांव थाना क्षेत्र मे ं पुलिस के जवानो ं ने फ्लैग मार्च निकाला

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 13 Nov 2026, 04:17 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पंचायत राज आम चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में कराने के लिए गुरुवार को कुडगांव थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। सपोटरा वृत्ताधिकारी के नेतृत्व में आरएसी रिजर्व जाप्ता और थाना कुडगांव पुलिस जाप्ता फ्लैग मार्च में शामिल रहा।

फ्लैग मार्च की शुरुआत कस्बा कुडगांव से हुई। पुलिस अधिकारियों और जवानो ं ने मुख्य मार्गों और प्रमुख स्थानो ं पर भ्रमण किया। लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कस्बा संहिता और आसपास के क्षेत्र मे ं भी फ्लैग मार्च निकाला गया। लोगों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव का संदेश दिया गया।

इसके बाद पुलिस जाप्ता बीजलपुर पहुंचा। गांव के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से निर्भीक होकर लोकतंत्र के महापर्व मे ं भाग लेने की अपील की। बिना किसी दबाव या डर के मताधिकार के

उपयोग की बात कही।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।
📲Get App