🔥 TRENDING ਜਪ੍ਹਉ ਜਿਨ੍ਰ ਅਰਜੁਨ ਦੇਵ ਗੁਰੂ ਫਿਰਿ ਸੰਕਟ ਜ... Diwali lights up Raigad as torches ill... Sanjay Raut raises NCP merger issue, s... નવી સિવિલ હોસ્પિટલમાં વર્ગ‑૪ કર્મચારીઓ... Uttar Pradesh Govt Mulls Rs 50,000 Wom... Delhi Court Orders Bullet‑Proof Jacket...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कोचिंग जा रही छात्रा को टुक ने कुचला मौके पर हुई मौत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 07 Nov 2026, 01:41 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोतिहारी जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भुगंगरनहर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल से कोचिंग जा रही छात्रा को टुक ने कुचला मौके पर हुई मौत घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चकिया केसरिया मार्ग पर आगजनी कर जाम कर दिया

मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

कोचिंग जा रही 16 वर्षीय छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत मोतिहारी जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित चकिया-केसरिया मुख्य पथ पर शनिवार को सड़क हादसे में कोचिंग जा रही एक छात्रा की मौत हो गई।कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भाग्यनगर नहर के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल से कोचिंग जा रही एक छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी।इस हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर आगजनी कर रोड जाम कर दिया। मृतका की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव निवासी बिगन राम की 16 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है।काजल कुमारी प्रत्येक दिन की तरह अपनी साइकिल से कोचिंग पढ़ने के लिए चैनपुर जा रही थी। इसी दौरान चकिया-केसरिया पथ पर भाग्यनगर नहर के पास पीछे से आ रहे झारखंड नंबर की एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते हीं आसपास के सैकड़ों ग्रामीण और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर एकत्र हो गए। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और सुरक्षा की मांग को लेकर चकिया-केसरिया मुख्य पथ पर आगजनी कर उसे पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण मार्ग के दोनों तरफ वाहनों लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक को स्थानीय लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया। हालांकि, मौका पाकर ट्रक का चालक वाहन छोड़कर वहां से फरार होने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है।पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया
📲Get App