🔥 ट्रेंडिंग ୭୫ ବର୍ଷ ବୟସରେ ବି ଥମିନି ସମାଜସେବା, ୧୪ ବର... उज्जैन के श्री खड़े हनुमान मंदिर में 2... સામખીયારીમાં યુવકના ઘરમાં ઘૂસણખોરી અને... पिपलिया गोई में मुख्य सड़क न बनवाने पर... पत्रकार पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला,... समाजवादी पार्टी ने अमरोहा के पाँच बार...
25 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

कंबल लेकर लौट रहे मजदूर को वाहन ने टक्कर मारी:मंदसौर बिहार के युवक के सिर में लगे 10 टांके,

✍️ रिपोर्टर: Jitendra Singh Shaktawat 🗓 25 नव. 2026, 12:35 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मंदसौर के नया खेड़ा में मंगलवार रात कंबल लेकर कमरे पर लौट रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसके सिर में करीब 10 टांके आए हैं, जबकि हाथ में भी चोट लगी है। जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

घायल की पहचान अवधेश कुमार पिता भूदेव कोड़ा के रूप में हुई है। वह बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला है और पिछले एक महीने से मंदसौर में मजदूरी कर रहा है। नया खेड़ा इलाके में बिजली विभाग का काम चल रहा है, जहां वह अन्य मजदूरों के साथ काम करता है।

रास्ते से गुजर रहे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया
मंगलवार रात ठंड बढ़ने पर अवधेश कंबल लेने गया था। लौटते समय मोटरसाइकिल सवार ने उसे टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

अवधेश के साथी गौतम ने बताया कि वे सभी पिछले एक महीने से यहां काम कर रहे हैं। हादसे के समय वे कमरे पर थे। फोन पर सूचना मिलने के बाद वे जिला अस्पताल पहुंचे।
📲Get App