🔥 TRENDING *बड़वाह में देव प्रबोधिनी एकादशी पर हु... विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने एमडीएमए तस्... शिवसेना ने अमरगढ के साप्ताहिक बाजार मे... नार्मदीय ब्राह्मण समाज द्वारा इंदपुरी... *बड़वाह में सामाजिक समरसता का अनूठा सं... खरगोन पुलिस ने किसान के खेतों से मोटर...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

कबड्डी में पूर्वांचल और आजमगढ़ विश्वविद्यालय की शानदार जीत, अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 20 Nov 2026, 07:17 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने रायपुर को 44-22 और आजमगढ़ ने पाटलिपुत्र को 48-18 से हराया

जौनपुर।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता 2026-27 के मुकाबलों में शुक्रवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में मेजबान वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय और महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ की टीमों ने दमदार जीत दर्ज कर अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया।

क्वार्टर फाइनल में मेजबान पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम का मुकाबला पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर से हुआ। रोमांचक मुकाबले में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल और टीम समन्वय का प्रदर्शन करते हुए 44-22 अंकों से जीत हासिल की। वहीं, दूसरे क्वार्टर फाइनल में महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ की टीम ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को 48-18 अंकों से पराजित कर अखिल भारतीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया।

तीसरे क्वार्टर फाइनल में एलएन मिथिला विश्वविद्यालय और डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय तथा चौथे क्वार्टर फाइनल में किट विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के बीच मुकाबला जारी रहा।

प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबलों में एसजी गुरु विश्वविद्यालय ने बीएनएम विश्वविद्यालय को 55-33 से हराया। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने आरआईएस विश्वविद्यालय को 42-27 से शिकस्त दी। एसएमके विश्वविद्यालय ने नॉर्थ लखीमपुर विश्वविद्यालय को 61-24 से पराजित किया, जबकि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने एसएमपी विश्वविद्यालय के खिलाफ 47-25 से जीत दर्ज की।

यूनिवर्सिटी ऑफ बर्दवान के विरुद्ध मिथिला विश्वविद्यालय ने 42-11 से शानदार जीत हासिल की। वीकेएसयू आरा ने सीसीएसबी गया विश्वविद्यालय को 36-6 से हराया। किट विश्वविद्यालय ने एचसीवाई विश्वविद्यालय को 32-17 से पराजित किया, जबकि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने एफएम विश्वविद्यालय के खिलाफ 56-13 से बड़ी जीत दर्ज की। मिथिला विश्वविद्यालय ने एक अन्य मुकाबले में वीकेएस विश्वविद्यालय को 57-28 से हराया।

दूसरे दौर के मुकाबलों में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने एसजी गुरु विश्वविद्यालय को 30-27 से हराया। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने एसएमके विश्वविद्यालय के खिलाफ बेहद करीबी मुकाबले में 22-20 से जीत दर्ज की। वहीं, किट विश्वविद्यालय ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को 44-25 से पराजित कर अगले दौर में अपनी स्थिति मजबूत की।

प्रतियोगिता के दौरान प्रो. प्रमोद यादव, डॉ. शेखर सिंह, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. प्रशांत राय, रजनीश सिंह, राजेश सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
📲Get App