🔥 ट्रेंडिंग કાલાવડ વિધાનસભા સ્નેહમિલનમાં ઇટાલીયા ધ... ਅਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਨੀਤਿਨ ਕੋਹਲੀ ਅ... पलासी थाना ने बाइक चोरी गिरोह का भंडाफ... पुलिस सभा में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित... मणिपुर के डॉ थांगजाम धाबाली सिंह को मि... मेघालय को BBC की 2027 ट्रैवल टॉप 20 सू...
19 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

कुआरी पुलिस ने सनफिक्स बिक्री पर सख्त चेतावनी जारी, नाबालिगों को नशे से बचाने का अभियान

✍️ रिपोर्टर: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 19 नव. 2026, 05:47 PM 👁 29
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कुआरी थाना पुलिस ने गुरुवार को सनफिक्स बेचने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी, नाबालिगों को नशे की गिरफ्त से बचाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया।

कुआरी थाना पुलिस ने गुरुवार को नाबालिगों को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया।

थाना अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने लेलोखर, गरैया और कुआरी क्षेत्र की विभिन्न दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि वे बच्चों को सनफिक्स नहीं बेचें।

सनफिक्स का इस्तेमाल मुख्य रूप से पंचर बनाने में किया जाता है, पर कुछ बच्चे इसके गोंद से निकलने वाले रासायनिक वाष्प को सूंघकर नशा करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं।

इस दौरान थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में बच्चों को सनफिक्स नहीं बेचें और यदि दुकानदारों को इस तरह के व्यवहार में पकड़ा जाता है तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में कुआरी एसएसबी के इंस्पेक्टर अनिल कुमार सहित पुलिस और एसएसबी के दर्जनों जवान मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को नशे से बचाने के लिए इस तरह का अभियान लगातार चलाया जाना चाहिए।
📲Get App