🔥 TRENDING अयोध्या ने दुनिया को दीपावली का पर्व द... લીંબડીમાં દિવાળીના તહેવાર દરમિયાન પોલી... मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायतराज अभियान: प... कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कॉम्बि... शाहबाद के ग्राम जगेसर में खूनी संघर्ष:... વઢોદરા વાઘોડિયા રોડ પર 70 વર્ષ જૂના હન...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

झाँसी मंडल में रेल परिचालन को मिली नई रफ्तार, कई रेल खंडों में 130 किमी प्रति घंटे तक बढ़ी गति

✍️ Reporter: Shekh Mohammad Arif 🗓 07 Nov 2026, 10:41 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

झाँसी मंडल में रेल परिचालन को तेज करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। कई रेल खंडों में ट्रेनों की सेक्शनल स्पीड बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटे तक कर दी गई है। इससे यात्रा समय में कमी, ट्रेनों की समयबद्धता और रेल परिचालन क्षमता में सुधार होने की उम्मीद है।

प्रेस विज्ञप्ति 2। दिनांक: 06.11.26
*झाँसी मंडल में रेल परिचालन को मिली नई गति: विभिन्न रेल खंडों में सेक्शनल स्पीड बढ़ाकर 130 किमी/घंटा तक की गई*

*रेल अवसंरचना के आधुनिकीकरण एवं परिचालन दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि*

*ट्रेनों की गति, समयबद्धता एवं क्षमता में होगा सुधार, यात्रियों के समय की होगी बचत*

उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल द्वारा रेल अवसंरचना को आधुनिक एवं सुदृढ़ बनाने तथा रेल परिचालन को अधिक तेज, सुरक्षित एवं समयबद्ध बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंडल के विभिन्न रेल खंडों में ट्रेनों की स्वीकृत सेक्शनल स्पीड में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। इस पहल के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण रेल खंडों में ट्रेनों की गति 110 एवं 120 किमी/घंटा से बढ़ाकर 130 किमी/घंटा तक कर दी गई है, जबकि कुछ अन्य खंडों में गति 100 किमी/घंटा से बढ़ाकर 110 किमी/घंटा की गई है।
इस क्रम में ललितपुर-मोहासा रेल खंड में अप और डाउन दोनों लाइनों पर कुल 73.62 किलोमीटर खंड में सेक्शनल स्पीड 120 किमी/घंटा से बढ़ाकर 130 किमी/घंटा कर दी गई है।

वहीं झाँसी-ग्वालियर रेल खंड में झाँसी एवं दतिया स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन पर कुल 22.513 किमी) पर गति 110 किमी/घंटा से बढ़ाकर 130 किमी/घंटा की गई है। इसके साथ ही आंतरी-संदलपुर रेल खंड में मौजूदा डाउन मेन लाइन के कट-कनेक्शन एवं स्थायी डायवर्जन पर भी गति 110 किमी/घंटा से बढ़ाकर 130 किमी/घंटा कर दी गई है।

वहीं, मुरैना-हेतमपुर रेल खंड के मध्य तीसरी लाइन (किमी 1262.673 से किमी 1278.517 तक, कुल 15.844 किमी) पर सेक्शनल स्पीड 110 किमी/घंटा से बढ़ाकर 130 किमी/घंटा की गई है।

इसी कड़ी में खैरार-मानिकपुर (KID-MKP) रेल खंड में बांदा एवं खुरहंड स्टेशनों के मध्य नव-निर्मित डाउन लाइन (किमी 1320.002 बांदा छोर से किमी 1339.180 मानिकपुर छोर, कुल 19.178 किमी) पर भी ट्रेनों की सेक्शनल स्पीड 100 किमी/घंटा से बढ़ाकर 110 किमी/घंटा कर दी गई है।

*गति वृद्धि से रेल परिचालन को मिलेंगे महत्वपूर्ण लाभ*

रेल खंडों में सेक्शनल स्पीड बढ़ाए जाने से रेल परिचालन को अनेक स्तरों पर लाभ प्राप्त होते हैं। इससे ट्रेनों की औसत परिचालन गति में सुधार लाने, यात्रा समय को कम करने तथा निर्धारित समय-सारणी के बेहतर अनुपालन में सहायता मिलेगी। विशेष रूप से लंबी दूरी की मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में समय की बचत होने के साथ यात्रियों को अधिक तेज एवं सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिल सकेगा।

इसके अतिरिक्त, तीसरी एवं नई रेल लाइनों पर गति वृद्धि से उपलब्ध रेल अवसंरचना का अधिक प्रभावी उपयोग संभव होगा। इससे रेल खंडों की परिचालन क्षमता बढ़ाने, ट्रेनों के सुचारु संचालन तथा भविष्य में बढ़ते यातायात की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिलेगी। साथ ही, बेहतर गति प्रबंधन एवं आधुनिक रेल अवसंरचना के माध्यम से रेल सेवाओं की विश्वसनीयता और परिचालन दक्षता को भी मजबूती मिलेगी।

मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने इस उपलब्धि पर कहा कि झाँसी मंडल में रेल अवसंरचना के उन्नयन, परिचालन क्षमता के विस्तार तथा यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। विभिन्न रेल खंडों में सेक्शनल स्पीड में की गई यह वृद्धि इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे रेल परिचालन अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनेगा तथा यात्रियों को तेज, सुगम और बेहतर रेल यात्रा का लाभ मिलेगा।

झाँसी मंडल रेल अवसंरचना के निरंतर विकास, आधुनिक तकनीक के उपयोग और बेहतर परिचालन प्रबंधन के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय एवं समयबद्ध रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
📲Get App