🔥 TRENDING IMD Issues Heavy Rain Alert for Tamil... Arrests Made in Noida Shopkeeper Assau... MP Collector’s ‘Dilliwaali Girlfriend’... Chris Evans Declares He Is No Longer C... FSSAI initiates prosecution against Bi... India Makes Strides in Poverty Reducti...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

झांसी में सड़क सुरक्षा अभियान: मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई, 7 वाहनों के चालान

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 23 Nov 2026, 05:11 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 12 और हूटर-प्रेशर हॉर्न लगे 26 वाहनों की हुई जांच, नियमों का उल्लंघन करने पर 7 के चालान; विद्यार्थियों को भी बताए गए सड़क सुरक्षा के नियम।

झांसी, उत्तर प्रदेश। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत परिवहन विभाग झांसी द्वारा 21 नवंबर 2026 को मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर एवं प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच कर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगे 12 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 2 वाहनों के चालान किए गए। वहीं, हूटर एवं प्रेशर हॉर्न लगे 26 वाहनों को चेक किया गया, जिनमें से 5 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। इस प्रकार कुल 38 वाहनों की जांच कर 7 वाहनों के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त परिवहन विभाग की ओर से बाल भारती पब्लिक इंटर कॉलेज, खाती बाबा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क पर सुरक्षित आवागमन तथा सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
📲Get App