🔥 TRENDING Severe crash on NH-44 near Sivani: Pic... 22,000 kg of Edible Oil Seized in Bika... आज अंधरबाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 12... *“ಬೀದರ ಜಿಲ್ಲಾ ಪೊಲೀಸ್, ಬಸವಕಲ್ಯಾಣ ನಗರದಲ್... *“बीदर डिस्ट्रिक्ट पुलिस, जनवाड़ा पुलि... 5 ਮਹੀਨਿਆਂ 'ਚ 67% ਵਧੀ ਦਾਲਾਂ ਦੀ ਦਰਾਮਦ, ਅ...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

झांसी में होटल के कमरे में बैंक मैनेजर की पत्नी मुस्कान (27) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 26 Oct 2026, 02:32 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
झांसी में होटल के कमरे में बैंक मैनेजर की पत्नी मुस्कान (27) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शादी को अभी 4 महीने ही हुए थे।
पिता ने पति निलेश पर सिर दीवार में मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।

मुस्कान 28 अक्टूबर को JE का एग्जाम देने के लिए मायके आई थी। पिता के मुताबिक, 23 अक्टूबर की रात निलेश आया और अगले दिन मौसी के घर जाने की बात कहकर मुस्कान को साथ ले गया, लेकिन दोनों होटल में रुके। रविवार को पति उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पिता का आरोप है कि मुस्कान के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि निलेश की पहले से एक पत्नी है और दूसरी महिलाओं से भी संबंध हैं। वहीं, निलेश का कहना है कि मुस्कान गिर गई थी।

एसपी सिटी प्रीति सिंह के मुताबिक, CCTV में पति-पत्नी होटल स्टाफ के साथ कमरे की ओर जाते दिख रहे हैं। फुटेज में मुस्कान गिरती हुई भी नजर आ रही है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और पिता के आरोपों की जांच कर रही है।
📲Get App