🔥 TRENDING BJP Government Gives 90-Day Deadline t... Four Undertrial Prisoners Escape from... SSB Soldier Commits Suicide in Chhatti... Supreme Court lists Devilal Gond vs St... Maharashtra CM Fadnavis Presses HM Sha... *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने से...
16 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

झोपड़ी में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

✍️ Reporter: Ajay Kumar Giri 🗓 16 Nov 2026, 10:15 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रविवार रात से था लापता, घर से 200 मीटर दूर सामुदायिक शौचालय के पास मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

चांदा, सुल्तानपुर।
चांदा क्षेत्र के घूरीपुर गांव में सोमवार सुबह एक 19 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी अमन गौतम (19) पुत्र रामचरन के रूप में हुई।
परिजनों के अनुसार, अमन रविवार रात करीब 11 बजे से घर से लापता था। सोमवार सुबह उसकी तलाश शुरू की गई तो घर से करीब 200 मीटर दूर सामुदायिक शौचालय के पास स्थित एक झोपड़ी में उसका शव मिला।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर और चांदा थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
अमन दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता रामचरन और बड़ा भाई अभिषेक मुंबई में रहते हैं। बेटे की मौत से मां जानकी और बहन लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
📲Get App