🔥 TRENDING खजुवाला से घड़साना की ओर तेज आंधी ने स... करौली में अतिक्रमण हटाने के लिए याताया... हरियाणा में बिजली बहाल की कोई संभावना... વિરમગામમાં એ-વન ચેરિટેબલ ટ્રસ્ટ દ્વારા... लोकसेवक आवास में मुख्यमंत्रीसे मिले बि... CG SET 2026 Answer Key Released; Candi...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

जयपुर विकास प्राधिकरण की PWC बैठक में करोड़ों के विकास कार्यों को मंजूरी*

✍️ Reporter: Rohit 🗓 22 Oct 2026, 06:45 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रोहित कुमार की रिपोर्ट

रोहित कुमार सिंधी

जयपुर विकास प्राधिकरण की PWC बैठक में करोड़ों के विकास कार्यों को मंजूरी*





*सिविल लाइंस आरओबी के नीचे बनेगा स्पोर्ट्स एरिना, गोपालपुरा अंडरपास को मिली स्वीकृति*

राजधानी जयपुर को आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर बनाने की दिशा में जयपुर विकास प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है। जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में PWC की 11वीं बैठक आयोजित हुई, जिसमें शहर के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय -

*1. गोपालपुरा अंडरपास (त्रिवेणी आरओबी से भास्कर पुलिया तक) के लिए 47.87 करोड़ की स्वीकृति।*
*2. आरओबी सिविल लाइंस के नीचे स्पोर्ट्स एरिना विकसित करने के लिए 4.25 करोड़ की मंजूरी।*
*3. गांधीपथ पर फुटपाथ निर्माण के लिए 6.94 करोड़ और जोन-9 में सड़क सुरक्षा कार्यों के लिए 3.56 करोड़ की स्वीकृति।*

सड़क विकास के तहत -
- कालवाड़ रोड (सी-जोन बाईपास से विनायक होटल तक) चौड़ीकरण के लिए 42.39 करोड़,
- 200 फीट बाईपास से खातीपुरा आरओबी होते हुए खिरणी आरओबी तक सड़क नवीनीकरण के लिए 6.83 करोड़,
- वैशाली नगर प्रिंस रोड पर नाला और सड़क चौड़ीकरण के लिए 6.14 करोड़,
- मानसरोवर विक्रमादित्य मार्ग के विकास के लिए 8.42 करोड़ की स्वीकृति दी गई


इसके अलावा बिजली लाइनों की शिफ्टिंग के लिए 6.64 करोड़ के वार्षिक अनुबंध और गोनेर-जगतपुरा पुलिया से खातीपुरा रेलवे स्टेशन तक 100 फीट और NRI सर्किल से VIT रोड तक 160 फीट सड़क के बीच आ रही HT/LT लाइनों को हटाने के लिए 10.68 करोड़ की मंजूरी दी गई

जेडीए भवन में फायर सिस्टम के नवीनीकरण के लिए भी 2.92 करोड़ की स्वीकृति दी गई है

बैठक में जेडीए सचिव डॉ. गौरव सैनी, निदेशक योजना मृणाल जोशी, निदेशक वित्त सुरेश वर्मा, निदेशक अभियांत्रिकी देवेंद्र गुप्ता, अजय गर्ग, संजीव जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे
जयपुर रोहित कुमार सिंधी जयपुर
📲Get App