🔥 TRENDING शिवहर में कलश यात्रा के दौरान रथ का ब्... ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ ਦੀ ਦਾਣਾ ਮੰਡ ਬਰਸਾਤੀ ਨੁਕਸਾਨ ਤੋਂ... સુરતમાં બોઈલર નજીકની ખુલ્લી ગટરમાં પડી... ખંભાતવાળા રઈશ મિલાત સાહેબનું સલાદરા ગા... સુરતમાં 10 દિવસીય 'યશવી નવરાત્રી 3.0'ન... मौसम का मिजाज
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जयपुर: पत्नी ने पति को जहर देकर की हत्या, सीसीटीवी फुटेज से खुला खौफनाक राज
Crime

जयपुर: पत्नी ने पति को जहर देकर की हत्या, सीसीटीवी फुटेज से खुला खौफनाक राज

✍️ Reporter: Deependra Singh Rathore 🗓 20 Aug 2026, 04:34 PM 👁 55
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में एक विवाहिता ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पति की जहर देकर हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में मल्होत्रा नगर निवासी 27 वर्षीय महेश मीणा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महेश एक लोहे की चद्दर बनाने वाली कंपनी में कार्यरत था। उसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले शिवदासपुरा की रहने वाली कविता मीणा से हुई थी। आरोप है कि 5 अगस्त को महेश अपनी पत्नी को दवाई दिलाने के बहाने बाइक पर ले गया था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा।

शाम करीब 5 बजे जब महेश के छोटे भाई मनीष ने कॉल किया, तो कविता ने उसे रास्ते में होने की बात कही। कुछ देर बाद कविता ने मनीष को फोन कर बताया कि महेश की तबीयत खराब है और उसे विश्वकर्मा 14 नंबर पुलिया के पास बुलाया। मौके पर पहुंचने पर महेश अपनी बाइक के पास बेहोश पड़ा मिला। उसे तुरंत सीकेएस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विश्वकर्मा थानाधिकारी रविंद्र सिंह नरुका ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया था। मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतक के पिता ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे कविता और उसके तीन साथियों की साजिश का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
📲Get App