जयपुर के खानिया बांदा आगरा रोड पार्षद को सूचना मिलती ही जनता के बीच पाहुंचा
वार्ड नंबर 71 के पार्षद ने जनता को दिया विश्वास सबके घर पानी आएगा हम अधिकारियों से संपर्क करेंगे एक से दो दिन में पानी आ जाएगा
संवाददाता जाकिर खान, जयपुर
स्थान.... खनिया बांदा गोनर रोड
जयपुर के वार्ड नंबर 71 में पेयजल संकट को लेकर महिलाओं ने किया सड़क जाम, पानी की मांग को लेकर जताया विरोध
जयपुर। राजधानी जयपुर के वार्ड नंबर 71 में पेयजल समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश सामने आया। गोनेर रोड स्थित खानिया बंदा क्षेत्र में पीने का पानी नहीं मिलने से परेशान महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क जाम की सूचना मिलने पर वार्ड नंबर 71 के पार्षद फ़ाईज़ हसन मौके पर पहुंचे और धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी। पार्षद ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर पानी की आपूर्ति सुचारू करवाने का प्रयास किया जाएगा।
पार्षद फ़ाईज़ हसन ने जनता से दो दिन का समय देने की अपील करते हुए कहा कि “आप सभी को पानी उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। यदि दो दिन में पानी की समस्या का समाधान नहीं होता है, तो हम जनता के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।”
पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए महिलाओं को सड़क पर उतरकर विरोध करना पड़ रहा है, जो क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग दो दिन के भीतर समस्या का समाधान कर क्षेत्रवासियों को राहत दिला पाता है या नहीं।
क्षेत्रवासियों की मांग: खानिया बंदा एवं वार्ड नंबर 71 में पेयजल आपूर्ति नियमित की जाए, ताकि लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान न होना पड़े।
संवाददाता: जाकिर खान