🔥 TRENDING ಇದ್ ಹಬ್ಬದಲ್ಲಿ ದರಿದ್ರ ಕುಟುಂಬದ ಹುಡುಗಿಯ ವ... ऊर्जा विभाग की साप्ताहिक समीक्षा बैठक... Tribunal hearing on Jader Sir’s online... ರಾಯಬಾಗದ ಎಸ್‌.ಪಿ.ಎಂ ಕಾನೂನು ಕಾಲೇಜಿನಲ್ಲಿ... દહેજ રિલાયન્સ VCM પ્લાન્ટમાં મોટર પડવા... શિક્ષણ મંત્રી ત્રિકમભાઈ છાંગાએ વિદ્યાર...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जयनगर में स्कॉर्पियो और टेंपो में में भीषण टक्कर तीन लोगों कि हुई मौत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 26 Nov 2026, 03:55 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मधुबनी जिला के जयनगर थाना क्षेत्र के पिपरा टोला एन एच 227पर हुई भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों कि हुई मौत

जयनगर में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और टेम्पो की जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौत



मधुबनी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराटोल के पासपिपरा टोला केएनएच-227 पर गुरुवार की सुबह करीब चार बजे स्कॉर्पियो और टेम्पो के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत होने की सूचना है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जयनगर थाना पुलिस और ग्रामीण पुलिसकर्मी कारी पासवान घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

घटना के संबंध में ग्रामीण पुलिसकर्मी कारी पासवान ने बताया कि स्कॉर्पियो और टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

वहीं, घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण शशि यादव ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि दो अन्य लोगों ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।

मृतक के मामा ने भी हादसे में तीन लोगों की मौत होने की जानकारी दी है। वहीं मृतक वेटर का काम करता था सभी वेटर जयनगर का बताया गया है

इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
📲Get App