🔥 TRENDING भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार... The 74th foundation day celebration s... મહેસાણા જિલ્લામાં પોલીસ દ્વારા ‘Run fo... रावतसर में संदिग्ध दूध पर चिकित्सा विभ... Arunachal CM Pema Khandu Opens Buddha... Outlook Traveller Covers Scenic Road T...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

ज्वेलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर आई थी दो महिलाएं, डेढ़ लाख के आभूषण चोरी का आरोप, CCTV ने खोली पोल

✍️ Reporter: Harshit 🗓 01 Nov 2026, 07:06 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ बाजार स्थित सोनी ज्वैलर्स की दुकान पर गहने देखने के बहाने चोरी का मामला सामने आया है। दो महिलाएं बार-बार दुकान पर आकर सोने-चांदी के आभूषण देखती थी और बिना खरीदे चली जाती थीं। दुकानदार मुकेश सोनी को सामान कम लगने पर CCTV खंगाला तो दोनों महिलाएं चोरी करती दिखीं। रविवार को दोनों महिलाएं फिर बुर्के में दुकान पर पहुंची तो दुकानदार ने पहचान कर पकड़ लिया। महिलाओं ने करीब डेढ़ लाख के आभूषण बेचने की बात कही। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।

सिकंदराराऊ (हाथरस): पोरा बाजार स्थित सोनी ज्वैलर्स की दुकान पर आभूषण देखने के बहाने चोरी करने का मामला सामने आया है।
दुकान का नाम सोनी ज्वैलर्स है, जिसके संचालक चन्द्रपाल सोनी और मुकेश सोनी हैं। जानकारी के अनुसार दो महिलाएं पिछले कई दिनों से दुकान पर ग्राहक बनकर आ रही थीं। वे बार-बार सोने-चांदी के आभूषण दिखाने को कहतीं और कमी निकालने के बहाने बिना खरीदारी के लौट जाती थीं।
दुकानदार मुकेश सोनी को कुछ दिनों से सामान कम होने का शक हुआ तो उन्होंने दुकान में लगे CCTV कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज में दोनों महिलाएं आभूषण चोरी करते हुए साफ दिखाई दीं।
रविवार को दोनों महिलाएं फिर से बुर्के में दुकान पर पहुंची। इस बार दुकानदार ने उन्हें पहचान लिया और CCTV फुटेज दिखाया। फुटेज देखने के बाद महिलाओं ने चोरी की बात स्वीकार कर ली, लेकिन करीब डेढ़ लाख रुपये के आभूषण बेच देने की बात कहकर वापस करने से इंकार कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
📲Get App