🔥 TRENDING Madrasa Children in India Allege Physi... Water Crisis Cripples Madhya Pradesh's... Man Fatally Electrocuted While Spittin... महाड तालुका, नांगलवाडी फाटा येथे दुचाक... New Hindi Movie 'Coward' Releases Offi... Karnataka CM Shivakumar Demands Local...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

जैथरा: 'पहले मतदान, बाद में जलपान' के संकल्प के साथ दंपति ने डाला वोट, स्नातक मतदाताओं से की अपील

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 23 Oct 2026, 12:41 PM 👁 807
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आगरा खंड स्नातक एमएलसी निर्वाचन के दौरान जैथरा में शैलेश गुप्ता महाजन और संजना गुप्ता ने मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

आगरा खंड स्नातक एमएलसी निर्वाचन के अवसर पर जैथरा कस्बे के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में सुबह 8 बजे प्रथम मतदान के साथ लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत हुई। इस प्रक्रिया में जैथरा निवासी शैलेश गुप्ता महाजन और उनकी धर्मपत्नी संजना गुप्ता ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और स्याही लगी उंगली दिखाकर नागरिकों को लोकतंत्र में भागीदारी का संदेश दिया।

मतदान के पश्चात शैलेश गुप्ता महाजन ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य एक शिक्षित समाज, जागरूक नागरिक और मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करना है।

उन्होंने सभी स्नातक मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि उनका एक-एक वोट लोकतंत्र की मजबूती का आधार है, इसलिए सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें क्योंकि मत ही उनका वास्तविक अधिकार है।

गौरतलब है कि आगरा खंड स्नातक निर्वाचन को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं।
📲Get App