Crime
जैथरा: पांच दिन से लापता 39 वर्षीय राजभान यादव, पुलिस ने लोगों से की मदद की अपील
जैथरा थाना क्षेत्र के जखा गांव से 22 सितंबर की शाम से लापता 39 वर्षीय राजभान यादव का पांच दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों की चिंता बढ़ गई है और पुलिस ने आम लोगों से मदद की गुहार लगाई है।
थाना जैथरा क्षेत्र के ग्राम जखा निवासी राजभान यादव उर्फ राजू यादव (39 वर्ष) बीते 22 सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे घर से नाराज होकर कहीं चले गए थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने उनकी हर संभव तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
परिजनों के अनुसार, राजभान यादव के पिता का नाम श्री नवरतन सिंह यादव है। गुमशुदा की पहचान के लिए बताया गया है कि उनकी कद-काठी करीब 5 फीट 7 इंच, रंग गेहुँआ और चेहरा पतला है। उनकी आंख, नाक और कान सामान्य हैं। लापता होते समय उन्होंने काला पैंट, शर्ट और कंधे पर लाल-सफेद चेक का गमछा पहन रखा था तथा पैरों में चमड़े की चप्पल थी।
पुलिस ने इस मामले में आम लोगों से मदद की अपील की है। परिजनों ने भी गुहार लगाई है कि यदि किसी व्यक्ति को राजभान यादव के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या परिजनों को सूचित करें। पोस्टर में सूचना देने पर उचित इनाम दिए जाने की बात भी कही गई है।
किसी भी जानकारी के लिए थाना जैथरा (9454403240), अलीगंज क्षेत्राधिकारी (9454401250) या अन्य संपर्क नंबरों 9711919146, 9675604796, 9410439520, 9457617741 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है।