🔥 TRENDING श्योपुर के ग्राम बिजरपुर में बदहाल सड़... ICAI Releases CA Foundation September... Kochi Mercedes Crash Victim's Daughter... Wall Street Slump: $2.5 Trillion Wiped... Ponnur Youth Killed in US Road Acciden... Jharkhand Police Investigate Brutal Mu...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जैथरा में युवा चेयरमैन विवेक गुप्ता ने कराया सीसी रोड का भव्य शुभारंभ, बुजुर्गों ने कटी फीता

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 02 Nov 2026, 04:53 PM 👁 43
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नगर पंचायत जैथरा के वार्ड-11 में मुख्य बाजार और धर्मशाला को जोड़ने वाली सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर युवा चेयरमैन विवेक गुप्ता ने स्थानीय बुजुर्गों को सम्मानित करते हुए फीता काटकर विकास कार्य की शुरुआत की।

नगर पंचायत जैथरा, एटा में विकास कार्यों के क्रम में आज वार्ड संख्या-11 कृष्णगंज में एक महत्वपूर्ण कार्य का शुभारंभ किया गया। बारहद्वारी मंदिर के समीप स्थित सब्जी मंडी से श्री रमेश चंद्र गुप्ता सभासद के मकान तक और वहां से माहौर वैश्य धर्मशाला तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर युवा चेयरमैन विवेक गुप्ता ने स्थानीय बुजुर्गों मुन्नालाल वर्मा, अशोक वर्मा एवं रामवीर कश्यप को सम्मानित करते हुए उनसे संयुक्त रूप से फीता काटवाकर कार्य की शुरुआत कराई। विधि-विधान के तहत आचार्य नाथूराम मिश्र ने मशीनों का पूजन-अर्चन कर नारियल फोड़ा।

चेयरमैन विवेक गुप्ता ने इस अवसर पर बताया कि इस सड़क के निर्माण से मुख्य बाजार में जलभराव की समस्या का समाधान होगा और लोगों के आवागमन में सुगमता आएगी। उन्होंने कहा कि यह कार्य वार्ड की आधारभूत संरचना को और मजबूत करेगा। उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर चेयरमैन ने अपना संकल्प दोहराया कि प्रत्येक वार्ड तक विकास की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी और जैथरा को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित एवं विकसित नगर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास उनकी शक्ति है और जनसेवा उनका कर्तव्य है।

शुभारंभ समारोह में मुख्य रूप से सोबिल गुप्ता, मनोज गुप्ता, संजय गुप्ता, पत्रकार शैलेष गुप्ता, रमेश मुखिया सभासद, विवेक वर्मा, अमित वर्मा, शिव स्वरूप वर्मा, भोले वर्मा, अमित राठौर, सुबोध गुप्ता, हरीश गुप्ता, सीटू गुप्ता, चुन्नालाल गुप्ता, अनिल गुप्ता, राकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
📲Get App