🔥 TRENDING नाशिक येवला परिसरातील आश्रमात महिलेवर... આજની બેઠકમાં વેપારીઓની કીટ અને પાણીકાપ... Official Teaser of 'Kaal Kothri' Unvei... *ग्राम पंचायत रडावास में नव निर्वाचित... Jaishankar Attends G20 Foreign Ministe... Women Break Barriers in Telangana Mini...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जैथरा में करवाचौथ की धूम: सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना की

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 30 Oct 2026, 10:32 AM 👁 14
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जैथरा में आज करवाचौथ के दिन सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना की, और शाम को करवाचौथ माता की पूजा-अर्चना के साथ चांद के दीदार के बाद व्रत खोला।

जैथरा (एटा) में आज करवाचौथ के दिन सुहागिनों ने अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के साथ निर्जला व्रत रखकर दिन की शुरुआत की।

सुबह से ही सुहागिन महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने सोलह श्रृंगार कर सजना के लिए निर्जला व्रत रखा और पति की लंबी आयु की कामना की।

शाम को विधि-विधान के साथ करवाचौथ माता की पूजा-अर्चना की गई। रात में चांद निकलते ही सुहागिनों के चेहरे खिल उठे। छलनी से चांद और पति का दीदार कर अर्घ्य दिया तथा पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोला।

जैथरा के बाजारों में भी त्योहार की रौनक छाई रही। मेहंदी, चूड़ी, श्रृंगार और पूजन सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की खासी भीड़ देखने को मिली।

रिपोर्ट: शैलेश गुप्ता महाजन, जिला न्यूज़ रिपोर्टर | NEED24 NEWS जैथरा, एटा
📲Get App