Local
जातिवाद से ऊपर उठकर मिसाल बना पहाड़गांव का परिवार, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
छतरपुर जिले के पहाड़गांव में एक परिवार ने जातिवाद की दीवारों को तोड़कर प्रेम और अपनत्व की मिसाल पेश की है, जिसे हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मानित किया।
जिस दौर में बुंदेलखंड में जातिवाद अपने चरम पर हो, छतरपुर जिले के पहाड़गांव का यह परिवार एक मिसाल बनकर उभरा है। बिन्नू रानी, जिनका असली नाम दीपा यादव है, पहाड़गांव के प्रतिष्ठित अरविन्द बुंदेला जी के घर में अपनी बेटी की तरह रहती हैं। अरविन्द बुंदेला जी की बेटी मुस्कान जिज्जी का रिश्ता बिन्नू के साथ बड़ी बहन और छोटी बहन से भी बढ़कर है।
मुस्कान जिज्जी के मोबाइल से बनाए गए वीडियो के माध्यम से ही बिन्नू रानी आज देश भर में वायरल हो रही हैं। जब 'बिन्नू की बारात' फिल्म की शूटिंग हुई, तब अरविन्द बुंदेला जी, मुस्कान जिज्जी सहित पूरे परिवार ने अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया। यह परिवार नफरत के इस दौर में भी प्यार और भाईचारे का प्रतीक है।
इसी प्रेम और सद्भाव को सम्मान देते हुए, बीते दिनों बुंदेली समागम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवार को 'बुंदेली परिवार सम्मान' से नवाज़ा। यह सम्मान ऐसे समय में आया है जब समाज में प्रेम और अपनत्व की भावना को बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है।