Local
जैतहरी में बाल विवाह रोकथाम शपथ के साथ जागरूकता रैली
अनूपपुर के जैतहरी थाना क्षेत्र में बाल विवाह रोकने के उद्देश्य से आयोजित जागरूकता रैली आज सफल रही।
आज अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र में बाल विवाह जैसी कुरीति को समाप्त करने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संगीता भगत के मार्गदर्शन में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतहरी की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं संयुक्त रूप से बाल विवाह न करने व न होने देने तथा समाज में इसके विरुद्ध जागरूकता फैलाने की शपथ ली। कार्यक्रम उपरांत रैली निकर कर बाल विवाह रोकथाम की जागरूकता निभाई गई।
इस रैली में स्थानीय प्रशासन, सामाजिक कार्यकर्ता और स्वयंसेवक भाग लेकर शपथ लेते हुए बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला और समुदाय को इस प्रथा से दूर रहने का आह्वान किया।
उपस्थित लोगों ने बाल विवाह के खिलाफ सख्त कानूनों के पालन की आवश्यकता पर बल दिया तथा भविष्य में इस प्रकार की कुरीति को जड़ से समाप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
रैली के अंत में स्थानीय पुलिस ने बाल विवाह के मामलों की रिपोर्टिंग के लिए एक हेल्पलाइन स्थापित करने की घोषणा की, जिससे पीड़ितों को तुरंत सहायता मिल सके।