🔥 TRENDING ताला लगने से लोगों को परेशानी है इसे ख... Deharadun hadasa New Wild Flower Begonia siangensis Dis... दिल्ली के सेंट्रल पार्क में मुख्यमंत्र... अलवर में दीपोत्सव पर्व की धूम, केन्द्र... Siang Dam Project Threatens Homeland o...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जैसलमेर पुलिस की मानवीय पहल,दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिलेगा 1 दिन के वेतन का आर्थिक सहयोग

जैसलमेर पुलिस की मानवीय पहल,दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिलेगा 1 दिन के वेतन का आर्थिक सहयोग

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 08 Sep 2026, 09:48 AM 👁 199
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जैसलमेर पुलिस की मानवीय पहल,दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिलेगा 1 दिन के वेतन का आर्थिक सहयोग,

जैसलमेर जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने एक सराहनीय एवं मानवीय निर्णय लेते हुए जिला पुलिस विभाग के दिवंगत कर्मियों के आश्रित परिवारों की मदद का हाथ बढ़ाया है।
जैसलमेर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विभाग में कार्यरत रहे दिवंगत कार्मिक स्व. श्री बाबुराम (मु.आ. 29) एवं स्व. श्री दीनाराम (कांस्टेबल) के निधन के पश्चात् उनके परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की पहल की गई है।

जिले में पदस्थापित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से 01 दिन का सकल वेतन (Gross Salary) स्वेच्छा से देने की अपील की गई है।
यह कटौती माह सितम्बर 2026 के वेतन से की जाएगी।
यदि किसी कार्मिक को इस संबंध में कोई आपत्ति हो, तो वे 20 सितंबर 2026 तक अपना लिखित अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
जैसलमेर पुलिस विभाग की इस पहल से संकट की घड़ी में दिवंगत जवानों के परिजनों को बड़ा आर्थिक एवं संबल आधार मिलेगा।
📲Get App