जैसलमेर नगरीय निकाय आम चुनाव 2026
*नगरीय निकाय आम चुनाव-2026*
*12 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिए वापस*
*कल नाम वापसी का अंतिम दिन, इसके बाद स्पष्ट होगी वार्डवार चुनावी तस्वीर*
जैसलमेर, 2 सितम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगरपालिका पोकरण में नाम निर्देशन पत्रों की नाम वापसी की प्रक्रिया जारी है। रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी पोकरण हीर सिंह चारण ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को कुल 12 अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस लिए। इसके बाद वैध पाए गए 113 नाम निर्देशन पत्रों में से अब 101 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में शेष रहे हैं।
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि वार्ड संख्या 3 से जया पत्नी प्रेम कुमार तथा वार्ड संख्या 4 से शैला पत्नी गोविंद ने अपना नाम निर्देशन पत्र वापस लिया। इसी प्रकार वार्ड संख्या 5 से तीन अभ्यर्थियों जय श्री पत्नी गणेश पंवार, मीरा पत्नी गोविंद एवं रमेश कुमार पुत्र नाथूराम ने नाम वापस लिए। वहीं, वार्ड संख्या 10 से भावना पत्नी विजय सिंह, अरुण व्यास एवं नरेंद्र तथा वार्ड संख्या 17 से शांति पत्नी तरुण, भागीरथ एवं खेमराज माली ने भी अपने नाम निर्देशन पत्र वापस लिए। इसी प्रकार वार्ड संख्या 20 से चौनाराम पुत्र मानाराम ने अपना नाम निर्देशन पत्र वापस लिया।
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया गुरुवार को अंतिम रूप से पूर्ण होगी। अंतिम दिन नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जाने के बाद ही नगरपालिका पोकरण के चुनावी मैदान में प्रत्याशियों की वास्तविक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।