🔥 ट्रेंडिंग भाजपा लखीसराय के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार... BB 20: ਕੰਬਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਮਸਾਜ ਦੇਖ ਭੜਕੇ ਰੋਹਿ... મહિલા અને બે બાળકોને 181 અભયમ ટીમની મદ... बिदर के बसवगिरि में 280वां मासिक शरन स... मेवात के अकबरपुर गांव में बच्चोंके झगड... बीदर में क़ित्तूर रानी चेनम्मा के 27वे...
24 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जैसलमेर: नाचना फाटा के पास आरक्षित जंगल में भीषण आग, सेना जुटी आग बुझाने में

जैसलमेर: नाचना फाटा के पास आरक्षित जंगल में भीषण आग, सेना जुटी आग बुझाने में

✍️ रिपोर्टर: Dhan singh 🗓 10 सित. 2026, 06:52 AM 👁 74
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जैसलमेर के नाचना फाटा में वन विभाग के आरक्षित जंगल में भीषण आग, तेज हवा से विकराल हुई आग, इलाके में अफरा-तफरी

जैसलमेर जिले के नाचना फाटा के पास वन विभाग के आरक्षित जंगल में भीषण आग लग गई।

आग की शुरुआत बांस प्लांटेशन क्षेत्र से हुई बताई जा रही है। तेज गर्मी और तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। ऊंची लपटों और काले धुएं को देखकर नाचना फाटा पर अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी।

हालात गंभीर होते देख वन विभाग ने सेना से मदद मांगी। सेना के जवान पानी के टैंकरों के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

वन विभाग और आर्मी की टीम मिलकर आग को आबादी की तरफ बढ़ने से रोकने में जुटी है।
📲Get App