🔥 TRENDING આદિજાતિ વિકાસ વિભાગ દ્વારા સંચાલિત EMR... डूंगरपुर जिला परिषद चुनाव: नाम वापसी क... Uttar Pradesh Achieves 3,000 MW Roofto... University of Manchester to Launch Res... गांव भावठडी में सरपंच चुनाव के लिए 4 उ... पंचायत चुनाव में धांधली पर हाईकोर्ट सख...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जौरा बस स्टैंड पर भटकी 5 वर्षीय बालिका को डायल-112 ने माँ से मिलाया

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 15 Oct 2026, 08:37 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के पास रास्ता भटक कर रो रही 5 वर्षीय बालिका को डायल-112 के जवानों ने सुरक्षित ढूंढ निकाला और उसके परिजनों से मिलवाया।

मुरैना जिले के थाना जौरा क्षेत्र में बस स्टैंड के पास एक 5 वर्षीय बालिका लावारिस हालत में मिली, जो संभवतः घर का रास्ता भटक गई थी। इस संबंध में राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को दिनांक 14/10/2026 को रात्रि 09:39 बजे सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्काल जौरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को सहायता के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक राम भरत गुर्जर और पायलेट राममोहन शर्मा मौके पर पहुंचे और बालिका को अपनी सुरक्षा में लिया। बालिका अपने परिजनों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पा रही थी। डायल-112 जवानों ने बालिका को एफआरव्ही वाहन में बिठाकर आसपास के क्षेत्रों में परिजनों की तलाश और पूछताछ शुरू की।

कुछ समय की तलाश के बाद, बालिका के परिजन उसे ढूंढते हुए मिले। डायल-112 जवानों ने परिजनों को साथ लिया और थाने पहुंचे। वहां बालिका की पहचान और सत्यापन के बाद उसे सुरक्षित उसकी माँ को सौंप दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से बिछड़ी हुई बालिका अपने परिवार से मिल सकी।
📲Get App