🔥 ट्रेंडिंग खवासपुरा ग्राम पंचायत पर आरटीआई जानकार... લાઠી: વ્યાજ આપવાનું બંધ કરતાં રત્ન કલા... પીપાવાવ કોસ્ટગાર્ડ સ્ટેશનમાં ફરજ બજાવત... भारत बनाम वेस्ट इंडीज: 2nd ODI गुवाहाट... फिल्मीबीट ने थंडर चेसर सीजन 1 के नए लॉ... कोयला इंडिया और हिंदुस्तान उर्जा ने झा...
30 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 30 सित. 2026, 10:42 AM 👁 20
यहाँ देखें: 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर फरियादियों से संवाद करते हुए उनकी शिकायतों और समस्याओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जनसमस्या का त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि किसी भी पीड़ित व्यक्ति को न्याय के लिए भटकना न पड़े और जरूरतमंदों को शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ समय से मिले। जनता दर्शन में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मामलों की गंभीरता के साथ जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर पीड़ित को न्याय और हर जरूरतमंद को शासन का संबल मिले, यही सुशासन का मूल भाव है। सरकार जनसमस्याओं के समाधान और आमजन को बेहतर प्रशासन उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
📲Get App