🔥 TRENDING American YouTuber MrBeast Praises Rama... Ramayana Film with Ranbir Kapoor, Sai... Ground Collapse at CCL's Lancaster Hos... Black Paint Defaces Dr Shyama Prasad M... AMD, HPE, MRNA Stocks Hit 52-Week Peak... पाण्याच्या तीव्र टंचाईमुळे शेतकरी हवाल...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 28 Sep 2026, 10:50 AM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

लखनऊ। जनसेवा और सुशासन के ध्येय के साथ उत्तर प्रदेश सरकार लोक-कल्याण के पथ पर लगातार आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों का त्वरित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और पात्र लोगों को शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए। जनता दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए जनता की शिकायतों के समाधान को शासन की प्राथमिकता बताया।
📲Get App