🔥 TRENDING અમદાવાદ: ઘાટલોડિયામાં ક્રાઇમ બ્રાન્ચનો... કામરેજમાં ગણેશ વિસર્જનના દિવસે બે દુર્... Lavu Sri Krishna Devarayalu Wins Keral... Former Kerala Chief Secretary Claims B... Third alleged harassment video emerges... સ્વચ્છતા અને ગુણવત્તા નહીં તો ₹૩,૮૫૦ ક...
26 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जनता दल यू के संस्थापक सदस्य स्व जगदीश कुशवाहा के श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे बिहार के पुर्व मुख्यमंत्री

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 26 Sep 2026, 08:28 PM 👁 4
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनतादल यू के संस्थापक सदस्य स्व जगदीश कुशवाहा के श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे बिहार के पुर्व मुख्यमंत्री नितीश कुमार इस मौके पर पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

जहानाबाद से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

स्व जगदीश कुशवाहा के श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे नीतीश कुमार, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि*.

पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष के योगदान को किया याद, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना.


जहानाबाद। जनता दल (यू.) के संस्थापक सदस्य एवं जहानाबाद जद(यू.) के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय जगदीश प्रसाद कुशवाहा के श्रद्धांजलि समारोह में शुक्रवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जद(यू.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय जगदीश प्रसाद कुशवाहा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान श्रद्धांजलि स्थल पर मौजूद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद नीतीश कुमार ने दिवंगत नेता के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान वे भावुक नजर आए। उन्होंने जगदीश प्रसाद कुशवाहा के साथ अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए पार्टी और संगठन के प्रति उनके समर्पण की चर्चा की।
नीतीश कुमार ने कहा कि जगदीश प्रसाद कुशवाहा लंबे समय तक पार्टी से जुड़े रहे और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए लगातार काम किया। ऐसे साथियों का योगदान पार्टी के लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से पार्टी परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।
श्रद्धांजलि समारोह में बड़ी संख्या में जद(यू.) के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। नीतीश कुमार के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका अभिवादन किया। समारोह स्थल पर मौजूद लोगों ने भी दिवंगत जगदीश प्रसाद कुशवाहा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर विधान पार्षद संजय गांधी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, पूर्व सांसद अरुण कुमार, घोसी विधायक ऋतुराज कुमार समेत जद(यू.) के वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि समारोह के दौरान दिवंगत नेता के राजनीतिक एवं संगठनात्मक जीवन से जुड़े प्रसंगों को भी याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जगदीश प्रसाद कुशवाहा ने पार्टी संगठन के लिए लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई और कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय संबंध रहा। समारोह में शामिल लोगों की बड़ी संख्या से उनके प्रति पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के सम्मान एवं आत्मीयता का भी पता चला।
📲Get App