धर्म
जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री ने विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना
सिद्धिविनायक गणेश भगवान से राष्ट्रसेवा, भारत के उत्कर्ष और जनकल्याण के लिए लिया आशीर्वाद
नई दिल्ली। जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विनायक मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और मंगलमूर्ति गणपति जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ भगवान गणेश की आराधना की। सिद्धिविनायक गणेश भगवान की कृपा से राष्ट्रसेवा की यह यात्रा निरंतर भारत के उत्कर्ष, विकास और जनकल्याण के मार्ग को प्रशस्त करती रहे, ऐसी मंगलकामना की गई। प्रधानमंत्री की इस धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धा और आस्था का भाव देखने को मिला। जनसेवा के 25 वर्षों के अवसर पर यह पूजा-अर्चना राष्ट्र के प्रति समर्पण और लोककल्याण की भावना से जोड़कर देखी जा रही है।