🔥 TRENDING शिवपुरी के मुकेश राठौर ने पीएमएफएमई यो... माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर मध्यप्... ग्राम पंचायत बगड़ राजपूत में रामचंद्र... राष्ट्रवादी आंदोलन के प्रणेता एम.ए. कृ... ग्राम पंचायत खवासपुरा में भ्रष्टाचार क... સાબરકાંઠામાં-: DGP કપ 2026 સાયક્લિંગ સ...
30 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस ने की फुट पेट्रोलिंग

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 30 Sep 2026, 10:48 AM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

SHO/SO के नेतृत्व में चला सुरक्षा अभियान, लोगों को सुरक्षा के प्रति किया आश्वस्त

जालौन। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त (Foot Patrolling) की गई। थाना प्रभारियों (SHO/SO) ने पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फुट पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की। साथ ही दुकानदारों, राहगीरों एवं स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली गई।
पुलिस अधिकारियों ने जनमानस को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए नियमित रूप से गश्त एवं चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
📲Get App