रक्षा
जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने किया फुट पेट्रोलिंग
फुट पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की हुई सघन चेकिंग
जालौन। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारियों (SHO/SO) द्वारा पुलिस बल के साथ विभिन्न क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की तथा प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन से संवाद किया और उनकी सुरक्षा के प्रति उन्हें आश्वस्त किया। पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
पुलिस विभाग का कहना है कि शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से फुट पेट्रोलिंग, चेकिंग और जनसंवाद की कार्रवाई जारी रहेगी।