🔥 TRENDING Haryana to Launch Green Hydrogen Polic... Haryana CM Sukhu Unveils Arrears and N... Maoists Withdraw from Chhattisgarh Vil... Chhattisgarh Cabinet Approves Key Step... Water Cannons and Tear Gas Deployed at... Punjab Protest Met with Force
15 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस का सघन गश्त अभियान

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 14 Aug 2026, 04:28 PM 👁 25
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सड़कों पर पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों की चेकिंग से सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत

जालौन, उत्तर प्रदेश। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में SHO/SO के नेतृत्व में पुलिस बल ने फुट पेट्रोलिंग की। इस दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की। पुलिसकर्मियों ने प्रमुख स्थानों और क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही जनमानस से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी चिंताओं की जानकारी ली गई। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। पुलिस की सक्रिय गश्त से असामाजिक तत्वों में सतर्कता और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने का प्रयास किया गया।
📲Get App