🔥 TRENDING राजगीर में भारत–न्यूजीलैंड रग्बी श्रृं... India Claims China and Pakistan Engage... Farooq Abdullah Hails Expansion of Jam... सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष मे... Jammu Witnesses Protests Over Farooq A... National Conference Expands Jammu & Ka...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

जौनपुर में 31 अक्टूबर को भव्य 'भारत मिलाप' कार्यक्रम, राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन मिश्रा का होगा आगमन

✍️ Reporter: Anuj Prajapati 🗓 27 Oct 2026, 02:25 PM 👁 13
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनपद जौनपुर में 31 अक्टूबर को 'श्री राम जन्मभूमि सुरक्षा संगठन' द्वारा भव्य 'भारत मिलाप' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

जनपद जौनपुर में 31 अक्टूबर को 'श्री राम जन्मभूमि सुरक्षा संगठन' द्वारा भव्य 'भारत मिलाप' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।जौनपुर में 31 अक्टूबर को भव्य 'भारत मिलाप' कार्यक्रम, राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन मिश्रा का होगा आगमन जौनपुर (उत्तर प्रदेश): जनपद जौनपुर में आगामी 31 अक्टूबर 2026 को श्री राम जन्मभूमि सुरक्षा संगठन के तत्वावधान में भव्य 'भारत मिलाप' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस विशाल आयोजन को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंदन मिश्रा जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे, जिनके आगमन की सूचना से स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं जिला अध्यक्ष अनुज प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत मिलाप कार्यक्रम को ऐतिहासिक व भव्य बनाने के लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन संगठन के कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में चंदौली के जिलाध्यक्ष विशाल विनोद मौर्य, जिला प्रचारक सागर मौर्य, जिला सचिव कृष्णा विश्वकर्मा एवं नगर मंत्री अमित कुमार गुप्ता को आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति की ओर से जनपद जौनपुर के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर इस पावन आयोजन को सफल बनाएं। रिपोर्ट: अनुज प्रजापति (जिला अध्यक्ष, श्री राम जन्मभूमि सुरक्षा संगठन, जौनपुर
📲Get App