Religion
जन्माष्टमी को लेकर उरई में बढ़ी रौनक, सजावट की दुकानों पर उमड़ी ग्राहकों की भीड़
जगह-जगह सजीं सजावट की दुकानें, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटे लोग
उरई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर शहर में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है और जगह-जगह सजावट की दुकानें सज गई हैं। इन दुकानों पर भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों को आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की सजावटी सामग्री खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। बाजार में रंग-बिरंगी झालरें, लाइटिंग, फूल-मालाएं, गुब्बारे, मोर पंख, मुकुट, बांसुरी सहित श्रीकृष्ण की झांकियों में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न सजावटी सामग्री उपलब्ध है। लोग अपनी पसंद के अनुसार सजावट का सामान खरीदते नजर आ रहे हैं।
जन्माष्टमी को लेकर बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। घरों और मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं दुकानदारों को भी पर्व के चलते अच्छे कारोबार की उम्मीद है। शहर के प्रमुख बाजारों में शाम के समय ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने से बाजार गुलजार नजर आ रहे हैं।