🔥 TRENDING Supreme Court lists KANHA @ KANHAIYA S... Amritsar Youth Arrested with Homemade... Jagraon Man Charged in Rs 5.52 Lakh Sp... Oman Court Sentences Punjabi Youth to... SGPC member Mitthu Singh Kahneke barre... Smita Thackeray conducts pind daan and...
30 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जामताड़ा के चेंगायडीह गांव में तालाब में डूबने से तीन मासूमों की मौत, गांव में पसरा मातम

✍️ Reporter: Jiyarul shekh 🗓 30 Sep 2026, 09:02 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जामताड़ा के चेंगायडीह गांव में तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जामताड़ा जिले के चेंगायडीह गांव में तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और मृतक बच्चों के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

स्थानीय सूत्रों और प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, तीनों बच्चे खेलते समय तालाब में डूब गए। इस दुखद हादसे में पांच वर्षीय आर्यन अंसारी, लगभग छह वर्षीय नासिर अंसारी और लगभग छह वर्षीय अमर सोहेल की जान चली गई। बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया है। बताया गया है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से प्रत्येक मृतक बच्चे के परिवार को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

इस घटना पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में बच्चों का इस तरह बिछड़ जाना अत्यंत मर्माहत करने वाला है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
📲Get App